22 अप्रैल से वाया बलिया, गाजीपुर, वाराणसी चलेगी यह नई ट्रेन, देखें समय-सारिणी और रूट

22 अप्रैल से वाया बलिया, गाजीपुर, वाराणसी चलेगी यह नई ट्रेन, देखें समय-सारिणी और रूट

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा को देखते हुए 04012/04011 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली वाया वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा दरभंगा से 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 24 फेरों के लिये किया जायेगा। जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।

04012 दिल्ली-दरभंगा आरक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 20.10 बजे, मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, शाहजहाँपुर से 01.05 बजे, हरदोई से 01.53 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.50 बजे, सुल्तानपुर से 06.10 बजे, जौनपुर सिटी से 07.22 बजे, वाराणसी जं. से 09.40 बजे, औंड़िहार से 10.37 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.22 बजे, बलिया से 12.30 बजे, सुरेमनपुर से 13.10 बजे, छपरा से 14.25 बजे, हाजीपुर से 16.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.50 बजे तथा समस्तीपुर से 18.35 बजे छूटकर दरभंगा 20.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04011 दरभंगा-दिल्ली आरक्षित विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा से 22.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन समस्तीपुर से 00.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, छपरा से 04.35 बजे, सुरेमनपुर से 05.15 बजे, बलिया से 06.05 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.10 बजे, औंड़िहार से 08.05 बजे, वाराणसी जं. से 09.15 बजे, जौनपुर सिटी से 10.20 बजे, सुल्तानपुर से 11.55 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 14.10 बजे, हरदोई से 15.32 बजे, शाहजहाँपुर से 16.30 बजे, बरेली से 17.27 बजे, मुरादाबाद से 19.05 बजे तथा गाजियाबाद से 21.50 छूटकर दिल्ली 22.40 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा