गोद में बच्चा और प्रेमी संग सात फेरे

गोद में बच्चा और प्रेमी संग सात फेरे

Bihar News : वेलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले बिहार के सासाराम से प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा-ए-खास बन गया है। यहां एक बच्चे की मां अपने प्रेमी से मंदिर में शादी रचा ली, जिसको लेकर सोमवार की शाम टाउन थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। फिर महिला का पहला पति महिला और उसके प्रेमी को लेकर नगर थाना पहुंच गया।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बड़हिया बाग की रहने वाली प्रियंका की शादी 2021 में नटवार थाना क्षेत्र के देवरिया टोला में नंदलाल चौधरी से हुई थी। दोनों से एक आठ माह का बच्चा भी है, लेकिन पारिवारिक एवं दांपत्य संबंध में अचानक खटास आ गया और महिला अपने प्रेमी नोखा के मजरू निवासी अखिलेश के साथ मंदिर में शादी कर ली। इस संबंध में दूसरी शादी करने वाली महिला का कहना है कि उसका पति के साथ पहले से ही परित्याग हो गया है, वह परित्यक्ता है।
 
वहीं, प्रेमी अखिलेश की बहन रीता देवी भी मौके पर पहुंच गई और इस शादी को पारिवारिक मुहर लगा दी। अंततः पहला पति नंदलाल चौधरी बैरंग थाना से लौट गया। चुकी दोनों पक्ष के अपने-अपने तर्क थे। इसलिए दोनों पक्ष द्वारा थाना में आवेदन लिया गया एवं अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। महिला के पहले पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली, इसका उसे अफसोस नहीं। लेकिन वह चाहता है कि उसका आठ माह का बच्चा उसके पास ही रहे। 
 
पत्नी पर आरोप लगाया है कि धन संपत्ति के लालच में वह उसे छोड़कर चली गई है। वह मजदूरी करता है और उसके प्रेमी अखिलेश के पास जमीन जायदाद है। मामला नगर थाना पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूरी जानकारी ली गई तथा दोनों पक्ष से आवेदन लिया गया। चुकी पति-पत्नी के बीच काउंसलिंग कराई जा सकती है, लेकिन जिस तरह से पहले पति के रहते हुए महिला ने मंदिर में शादी कर ली है। ऐसे में कानूनी पेंच फंस गया है। उधर महिला थाने से अपने बच्चा के साथ नए पति के साथ चली गई। 
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली