आशिक का तांडव ! नाबालिग प्रेमिका, उसकी बहन और पिता की काटकर हत्या, दो गिरफ्तार

आशिक का तांडव ! नाबालिग प्रेमिका, उसकी बहन और पिता की काटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Bihar News : छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के घानाडीह गांव में एक साथ तीन लोगों की हत्या से हड़कम्प मच गया। बदमाशों ने छत पर सोए पिता और उनकी दो बेटियों की धारदार हथियार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दिया। बच्चियों की मां पर भी हमला किया गया, लेकिन वो बच गईं। मगर उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

सारण पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि मंगलवार रात को डायल 112 को सूचना मिली कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह के मकान के छत पर तीन लोगों की किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना स्थल की जांच कर शव की पहचान तारकेश्वर सिंह और उनकी बेटी 17 वर्षीय चांदनी और 15 वर्षीय आभा की रूप में की। वहीं, घायल शोभा देवी को एकमा सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सुधांशु कुमार उर्फ रोशन पुत्र संतोष राम एवं अंकित कुमार पुत्र सुनील राम (दोनों निवासी रसूलपुर थाना रसूलपुर जिला सारण) को हिरासत में लिया। दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यह भी पढ़े होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय

दोनों आरोपियों के हाथ पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। आरोपियों के कपड़े पर खून के निशान भी मिले हैं, जिन्हें एफएसएल जांच के लिए ज़ब्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। घटना का कारण प्रथम दृष्टया सुधांशु कुमार उर्फ रोशन एवं मृतका के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया। बता दें कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव इसी गांव के रहने वाले है। 

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

B

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद