आईटी रेड : गोल्ड कैश के साथ घर में मगरमच्छ देख दंग रह गये अफसर, मचा हड़कंप

आईटी रेड : गोल्ड कैश के साथ घर में मगरमच्छ देख दंग रह गये अफसर, मचा हड़कंप

MP News : आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश में सागर में पूर्व बीजेपी विधायक के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौड़ के घर से सोना, करोड़ों नकद और बेनामी इंपोर्टेड कारों के अलावा ऐसी चीज मिली, जिसको देखकर आयकर विभाग की टीम हैरान रह गई। पूर्व विधायक के घर के अंदर तालाब था, जिसमें उन्होंने मगरमच्छ भी पाल रखे थे। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, फिर मगरमच्छों को रेस्क्यू किया गया। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि यह छापेमारी राजेश केसरवानी से जुड़े ठिकानों पर की गई थी। राजेश एक बीड़ी निर्माता, भवन निर्माण ठेकेदार और भाजपा के पूर्व पार्षद हैं। हालांकि, आयकर विभाग के किसी भी अधिकारी ने मगरमच्छों की बरामदगी पर कोई बात नहीं की। हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स असीम श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मगरमच्छों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इस मामले की पूरी जानकारी कोर्ट को दी जाएगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि असीम श्रीवास्तव ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुल कितने मगरमच्छ बरामद किए गए हैं और वह घर किसका है?

सूत्रों का कहना है कि घर से कुल चार मगरमच्छ मिले हैं। वन विभाग मगरमच्छों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेजने लगा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इन मगरमच्छों की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य की जांच पूरी होने के बाद इन्हें शिफ्ट किया जाएगा। घर से मगरमच्छ मिलने की इस घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में चर्चा होने लगी कि आखिर घर में मगरमच्छ क्यों रखे गए थे ? इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय