रील्स की खुमारी में लड़के का हाथ थामकर इमारत से हवा में लटकी युवती, देखें वीडियो

रील्स की खुमारी में लड़के का हाथ थामकर इमारत से हवा में लटकी युवती, देखें वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर रील्स (Reels) बनाने की खुमारी में लोग पागलपन की चरम सीमा पर पहुंच जा रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि यह पागलपन के अलावा कुछ नहीं है। वायरल वीडियो की बात करें तो वीडियो बनाने के लिए चंद दोस्त पागलपन की हदें पार कर रहे हैं। यह वीडियो पुणे का बताया जा रहा है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पुणे के जंबुल वाडी स्वामी नारायण मंदिर के पास एक युवती और दो अन्य युवक एक इमारत की छत पर चढ़ गए। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक के हाथ में कैमरा है, जबकि दूसरा छत पर लेटा हुए युवती के हाथ को पकड़ रखा है। वीडियो में युवती छत से लटकी हुई नजर आ रही है। इस मूर्खतापूर्ण प्रयास को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

एक यूजर ने कहा कि इस लापरवाही के कारण लड़की की जान जा सकती थी। दूसरे इंटरनेट यूजर ने इस वीडियो की निंदा करते हुए कहा, 'भगवान जाने कि आज कल के युवाओं के साथ क्या गलत हो रहा है।' वहीं कई लोगों ने इसे पागलपन करार दिया और पुलिस से इस रील के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली