प्राइवेट पार्ट में छिपाकर एयर होस्टेस लाई एक किलो सोना, ऐसे खुला राज

प्राइवेट पार्ट में छिपाकर एयर होस्टेस लाई एक किलो सोना, ऐसे खुला राज

Kannur Airport : केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस को गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ा गया। एयर होस्टेस के पास से पुलिस ने करीब एक किलो सोना बरामद किया है। आरोपित एयर होस्टेस द्वारा इस सोना को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर मस्कट से कुन्नूर लाया गया था। अब तक मिले सबूतों से पता चलता है कि वह पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीआरआई कन्नूर की टीम ने इनपुट के आधार पर एयर होस्टेज को गिरफ्तार कर उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली। तलाशी में एयर होस्टेज के मलाशय में छिपाकर लाया गया 960 ग्राम सोना बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरभि खातून (निवासी कोलकाता) बताया। जिस तरह से सोना लाया गया था, वह देखकर सुरक्षा में लगे अधिकारी भी हैरान रह गए। 
 
पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एयर होस्टेज को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया। वहीं, सूत्रों ने दावा किया कि भारत में यह पहला मामला है, जहां एयरलाइन चालक दल के किसी सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान