पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद प्रेमी जोड़े को सताने लगा जुदा होने का डर, फिर...

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद प्रेमी जोड़े को सताने लगा जुदा होने का डर, फिर...

फरीदाबाद : जिले के जवाहर कॉलोनी की 17 वर्षीय लड़की और सारन निवासी 20 वर्षीय लड़का कुछ दिन पहले घर से भाग गए। दोनों सारन स्कूल में पढ़ते थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को ढूंढ कर थाने लाई। सारन थाने में उनसे पूछताछ हो रही थी, तभी प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को सिविल अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों सारन के स्कूल में पढ़ते थे। जहां दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। वह एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते। डीसीपी अमित यशवर्धन ने कहा दोनों का इलाज कराया जा रहा है। हालत स्थिर है। इलाज के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। सारन थाने के एसएचओ संग्राम सिंह ने बताया कि लड़का-लड़की घर से भागे हुए थे। परिवार ने इस बारे में शिकायत दी थी।

पुलिस ने दोनों को ढूंढा और थाने ले आई। पूछताछ में कन्फर्म हो गया कि यह वही प्रेमी जोड़ा है, जिसके बारे में थाने में शिकायत आई है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस अभी पूछताछ कर रही थी, तभी लड़की ने कहा कि उसे वॉशरूम जाना है। थोड़ी देर में लड़की वहां से टॉयलेट वाली जहरीली गोलियां उठा लाई। उसने 2 गोलियां खुद खा ली और 2 प्रेमी को दे दी। गोलियां खाते ही लड़की ने तो उल्टी कर दी, लेकिन लड़के की तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इन्हें शुरुआती इलाज दिया गया।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है और 11वीं में पढ़ती है। उसका प्रेमी शिवम फरीदाबाद के सारन इलाके में रहता है। उसकी उम्र 20 साल है। वह दोनों ही हिंदू हैं, लेकिन उनकी जाति अलग-अलग है। इसी वजह से परिवार वाले शादी नहीं करने दे रहे। नाबालिग प्रेमिका ने बताया कि परिवार के शादी न करने देने की वजह से वह घर छोड़कर भाग गए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें थाने बुलाया। उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें अलग कर देगी। वह अलग नहीं रहना चाहते, इसी वजह से उन्होंने थाने में ही जहर निगल लिया।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal