स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग, जलने से 19 छात्रों की मौत

स्कूल छात्रावास में लगी भीषण आग, जलने से 19 छात्रों की मौत

गुयाना : दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना (Guyana) से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां एक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में अचानक आग लगने से 19 छात्रों की मौत हो गयी, जबकि कई घायल हो गये। दिल दहला देने वाली आग की यह घटना रविवार-सोमवार रात की है। फायर सर्विस की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया था।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल छात्रावास में आग की इस घटना में 14 बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच छात्रों की जान अस्पताल में इलाज के दौरान गयी। छह छात्रों को राजधानी जॉर्जटाउन में एयरलिफ्ट किया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर थी। वहीं, अन्य छात्र स्थानीय अस्पताल की देखरेख में हैं। इस घटना में मृत सबसे छोटा पांच साल का बच्चा था। वह छात्रावास के केयरटेकर का बेटा था। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद