एक ओवर में 6 छक्के : बल्लेबाज ने लगाए छह बड़े हिट, देखें वीडियो

एक ओवर में 6 छक्के : बल्लेबाज ने लगाए छह बड़े हिट, देखें वीडियो

नई दिल्ली : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ मैच के दौरान तूफानी पारी खेलते हुए आंध्र के सलामी बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ दिए। कडप्पा के वाईएस राजा रेड्डी एसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कृष्णा ने रेलवे के स्पिन गेंदबाज दमनदीप सिंह के ओवर में छह बड़े हिट लगाए।

उन्होंने 64 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली। वामशी कृष्णा ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के और नौ चौके लगाए। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत आंध्र ने पहली पारी में 378 रन बनाए। इसके जवाब में रेलवे ने 231 ओवर में 9 विकेट पर 865 रन पर पारी घोषित की। मैच ड्रॉ रहा।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) डोमेस्टिक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "एक ओवर में 6 छक्के ! आंध्र के वामशी कृष्णा ने रेलवे के स्पिनर दमनदीप सिंह के एक ओवर में 6 छक्के लगाए।" कडप्पा में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में 64 गेंदों में 110 रन की तूफानी पारी।" कृष्णा ने पहला छक्का काऊ कॉर्नर की ओर मारा। अगली गेंद दमनदीप ने थोड़ा ऑफ स्टंप के बाहर फेंका, जिसे उन्होंने बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। तीसरा छक्का लान्ग ऑन पर मारा।

चौथी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर वही शॉट मारा जो उन्होंने पहली गेंद पर खेला था। इस शॉट को देखकर स्लिप में खड़ा फील्डर भी हैरान होकर अपनी जगह छोड़ दिया। फिर उन्होंने स्वीप लगाया और आखिरी छक्का लगाकर वामशी कृष्णा ये कारनामा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। इनसे पहले एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले रवि शास्त्री (1985), युवराज सिंह (2007) और ऋतुराज गायकवाड़ (2022) हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय