बलिया : HT करेंट से किशोरी की मौत, मां-बेटी झुलसी
On



बिल्थरारोड, बलिया। उभाॅव थाना क्षेत्र के शेखपुर जहिदापुर गांव में मंगलवार को HT करेंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां-बेटी घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि शेखपुर गांव निवासी आरती (16) पुत्री बब्बन राजभर तथा जानकी देवी (54) पत्नी सुदर्शन व शिवानी (14) पुत्री सुदर्शन खेत में घास काटने जा रही थी। रास्ते में HT तार के चपेट में तीनों आ गयी। इससे आरती की मौत हो गयी, जबकि जानकी व शिवानी घायल हो गयी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने शिवानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 22:28:47
बलिया : मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर का है। पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक...



Comments