बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा पिता का हत्यारा बेटा, ईनाम था 25 हजार

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा पिता का हत्यारा बेटा, ईनाम था 25 हजार


रसड़ा, बलिया। रसड़ा पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये  के इनामिया अभियुक्त को अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस .303 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता बुधवार की देर शाम मिली। 

श्रीनाथबाबा मठिया वार्ड नं.12 कस्बा रसड़ा निवासी अभियुक्त त्रिलोकी राजभर पुत्र गौरीशंकर राजभर जून  2018 में अपने पिता गौरीशंकर राजभर के कान के पीछे डन्डे से जोरदार प्रहार किया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। रसड़ा पुलिस ने धारा 304 IPC पंजीकृत किया था, लेकिन अभियुक्त त्रिलोकी राजभर फरार चल रहा था। धारा 83 सीआरपीसी (कुर्की) की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने त्रिलोकी राजभर की गिरफ्तारी पर 25000/- रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया था। बुधवार की देर शाम उनि प्रमोद कुमार सिंह व हमराहियों ने मुखबिरी सूचना पर कस्बा रसड़ा सब्जी मण्डी के पास से त्रिलोकी राजभर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रसड़ा कोतवाली पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, चालान न्यायालय कर दिया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1-उनि प्रमोद कुमार सिंह थाना रसड़ा 

2-हेका धर्मेन्द्र दत्त थाना रसड़ा 

3-हेका लालमोहन शास्त्री थाना रसड़ा

4-का. प्रवीण कुमार  थाना रसड़ा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal 7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
मेषदांपत्य जीवन और साझेदारी के मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और...
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल