डेढ़ साल बाद 13 फरवरी से ट्रैक पर होगी छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर

डेढ़ साल बाद 13 फरवरी से ट्रैक पर होगी छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर


बैरिया, बलिया। नौकरी-पेशा, कार्यालय व न्यायालय आने-जाने वालों के असुविधाओं को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने पिछले कोरोनाकाल से बन्द छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 05445 अप व 05446 डाउन को डेढ़ साल के अंतराल के बाद फिर परिचालन शुरू कराने का निर्णय लिया है। 

सुरेमनपुर स्टेशन के अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया बलिया की तरफ यह गाड़ी सुरेमनपुर से शाम को 04 बजकर 54 मिनट पर जाएगी वहीं बलिया की तरफ से सुबह 09 बजकर 18 मिनट पर सुरेमनपुर पहुंचेगी। जिला मुख्यालय से आने-जाने वाले लोग पहले उत्सर्ग एक्सप्रेस से आते जाते थे, किंतु उस ट्रेन के बन्द हो जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी। 

इसके सन्दर्भ में यात्रियों द्वारा कई बार ज्ञापन दिया गया था। उन ज्ञापनों को वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया था। इस क्रम में हमारे अधिकारियों ने उक्त ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 13 फरवरी से चलेगी। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले दिनों में बलिया से थावे के बीच भी ट्रेन चलाई जा सकती है। ग्रामीणों की मांग पर पिछले दिनों मण्डल रेल प्रवन्धक वाराणसी द्वारा सुरेमनपुर से लगायत थावे तक का निरीक्षण किया गया है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना...
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत
एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह