बलिया के इन कार्यालयों की समस्या होगी दूर, DM ने बनाई कमेटी

बलिया के इन कार्यालयों की समस्या होगी दूर, DM ने बनाई कमेटी



बलिया। पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस, स्पोर्ट्स स्टेडियम, फायर स्टेशन व जिला कारागार में जलजमाव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी एसपी शाही गंभीर हो गए हैं। उन्होंने शहर में ड्रेनेज सिस्टम में सुधार लाकर तथा टॉप वाटर हार्वेस्टिंग व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए समस्या को कम करने पर जोर दिया है। इसके लिए उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी इसी मानसून अवधि में इस पर अध्ययन कर अगले 15 दिन में आगणन, सुझाव व प्रस्ताव देगी। जिन कार्यालयों में जलजमाव की गम्भीर स्थिति है वहां के कार्यालयाध्यक्ष भी अपने कार्यालय परिसर के लिए समिति के सदस्य होंगे।

डीएम श्री शाही ने बताया कि एसपी आफिस, जेल, स्टेडियम, पुलिस लाइन, फायर सर्विस कार्यालय में बरसात के बाद होने वाले जलजमाव की वजह से कार्य प्रभावित होने के साथ संक्रमण जैसा खतरा भी बना रहता है। फिलहाल इन कार्यालयों को अन्यत्र जगह पर स्थानांतरित करने की भी सम्भावना नहीं है। ऐसे में शहर में ड्रेनेज सिस्टम में सुधार लाने के साथ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से इस समस्या को जरूर कम किया जा सकता है। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस