बलिया : SDM की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

बलिया : SDM की मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर


बैरिया, बलिया। वर्षों पुराना रास्ते के विवाद के मामले में उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक, क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ रास्ते का अतिक्रमण हटाने पहुंच गये। उपजिलाधिकारी का कहना था कि देवकी छपरा से मदन ततवा के घर तक वर्षों पुराना रास्ता है। इस रास्ते को बहुत पहले से अतिक्रमण कर लिया गया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 
एसडीएम व पुलिस फोर्स के उपस्थिति में जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। यद्यपि की मामले में विपक्षी रानीगंज निवासी विश्वेश्वर सिंह उर्फ बुल्लू सिंह ने बताया कि यह जमीन 1948 में डुमराव स्टेट से मेरे पिताजी द्वारा खरीदा गया था। इसके पूर्व इस मामले में अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया। मेरे द्वारा उच्च न्यायालय का शरण लिया गया। इस क्रम में उच्च न्यायालय द्वारा 67 की कार्यवाही करने व यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया गया है। बावजूद प्रशासन अवैध तरीके से मेरी जमीन को कब्जा कर रही है, उधर दूसरी ओर जमालपुर निवासी केशव सिंह का कहना था कि हम तीन भाई हैं। अभी हम लोगों का बंटवारा नहीं हुआ है। बटवारा के लिए मैंने सिविल सूट दाखिल किया है। इसके बावजूद भी बिना बटवारा और बिना आपसी सहमति के हमारे भाई ने जमीन बेच दिया और प्रशासन आज जेसीबी लगाकर बलपूर्वक इसको तोड़वा दिया। इस बाबत जब उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में ही रास्ते पर का अतिक्रमण हटाया गया है। किसी की व्यक्तिगत जमीन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद