बदलना चाहती है स्त्री, स्त्री होने की परिभाषा

बदलना चाहती है स्त्री, स्त्री होने की परिभाषा

 

भर रही आज साहस, पंखों पर है प्रत्याशा
बदलना चाहती है स्त्री, स्त्री होने की परिभाषा

झाड़ रही है धूल जो जमी थी समूची सहस्राब्दी पर
खुद के सृजन का मार्ग अब वो कर रही है आसां

खप जाये न दीवारों में दमित इच्छाओं का रंग
हृदयों पर उभरे नाम यही हृदय की अभिलाषा

न आगे बहुत, न पददलित कर पीछे करने का रिवाज
परस्पर समान भाव हो बस इतनी सी है आशा

न सहेगी साजिशें... पैदा होने के पहले की
जन्म पर अपने काटेगी हर चेहरे की निराशा

निशा के आवरण में कोई बूंद फिर न बिखरे
सम्बन्धों की परिधि में नित गढ़ती मुखर भाषा

अस्तित्व पर अब तक पड़े पर्दे हटा रही है
स्थायी अपने हित करती वक्त का हर पाशा

शालिनी श्रीवास्तव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय