बलिया : चेयरमैन प्रतिनिधि समेत चार पर मुकदमा, मंटन ने बताया फर्जी

बलिया : चेयरमैन प्रतिनिधि समेत चार पर मुकदमा, मंटन ने बताया फर्जी


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (मानिक छपरा) में शुक्रवार को दो पक्षों में तथाकथित जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मन्टन वर्मा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर (मानिक छपरा) निवासी रामशीला देवी पत्नी सूरज पासवान ने तहरीर दी थी कि गांव में जमीनी विवाद को लेकर नगर पंचायत बैरिया के  अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मन्टन वर्मा, राजकुमार वर्मा निवासी बैरिया, विक्रान्त वर्मा उर्फ दरोगा निवासी टाड़ी के डेरा, दीनबन्धु वर्मा उर्फ तूफानी निवासी मधुबनी ने उसके पुत्र गोविन्द पासवान के साथ झगड़ा की। जाति सूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज व मारपीट किया। एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 323, 504, 506, 3(1) द के तहत चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विवाद की बात गलत, साजिशन हुआ है मुकदमा : मंटन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मन्टन वर्मा ने बताया कि राजनैतिक द्वेशवश  मेरे तथा मेरे साथ रहने वाले लोगों के खिलाफ साजिशन मुकदमा कराया गया है, जो गलत है। मेरे व मेरे साथ रहने वाले लोगो के साथ किसी भी प्रकार का विवाद किसी से नहीं हुआ है। सब जानते है कि मुकदमा किसके इशारे पर हुआ है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल