सनबीम बलिया के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर लगाई ऊंची छलांग

सनबीम बलिया के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर लगाई ऊंची छलांग


बलिया। 'कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता है। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो।' आज के इस दौर में सबकुछ सम्भव है। यह साबित कर दिया है हमारे युवा पीढ़ी ने। सीबीआई 12वीं की सफलता के जश्न की खुमारी अभी उतरी भी ना थी कि एक बार फिर सनबीम स्कूल बलिया के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत सफलता हासिल कर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने शिक्षकों और पूरे विद्यालय प्रबंधन को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।



गत चार वर्षों से विद्यालय के छात्रों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। इस बार भी ऊंची छलांग का श्रेय बेटियों के ही हिस्से आया। जान्हवी उपाध्याय 97%, सम्भवी चौरसिया 96%, आशु प्रिया 95. 2%, आदित्य सिंह और रुद्र वर्मा 95%,हर्षित 94%, कृष्णा मोहन और पूजा चौहान 93%, आस्था यादव 92.8 रहा। 95% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 5 है तो वहीं 90% से अधिक पाने वालों की संख्या भी 10 है। 90% से 80% के बीच 20 छात्र है तो 80% से 70% के बीच कुल 25 छात्र हैं। लगभग 50 से अधिक छात्रों ने 60% से 70% अंक हासिल किया है। विषय में 100% अंक  पाने वालों में राज्य वर्धन सिंह ने गणित में 100, जान्हवी नेअंग्रेजी में 100, आदित्या ने हिन्दी में 100, जान्हवी ने समाजिक विज्ञान में 100 और समृद्धि ने विज्ञान में 100 अंक अर्जित किया।



विद्यालय परिवार अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के अथक परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल मानता है। विद्यालय के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, सचिव अरुण सिंह, निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह एवं प्रधानाचार्या सीमा ने अपने छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही मिठाई खिलाकर सबको धन्यावाद दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद