बलिया : 2199 शिक्षामित्रों को अभी और करना पड़ेगा इंतजार

बलिया : 2199 शिक्षामित्रों को अभी और करना पड़ेगा इंतजार


बलिया। IFSC कोड की वजह से फंसे मानदेय भुगतान का इंतजार कर रहे 2199 शिक्षामित्रों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वैसे तो डीसी (प्रशिक्षण) ने 19 जनवरी तक का समय लिया है। कहा है कि उन्हें आश्वासन मिला है कि 19 जनवरी से भुगतान शुरू हो जायेगा।
 
मालूम हों कि जनपद में 2199 ऐसे शिक्षा मित्र है, जो पूर्वांचल बैंक से अपना मानदेय प्राप्त करते रहे है। करीब एक माह पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने माह नवम्बर 2021 का मानदेय सम्बन्धित बैंक को ट्रांसफर कर दिया। बावजूद अब तक बैंक द्वारा खाते में धनराशि का प्रेषण नहीं किया गया है। इसके चलते शिक्षा मित्रों को आर्थिक समस्या का सामना करना पर रहा है। इसको लेकर शिक्षामित्रों ने 06 जनवरी को बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक को सम्बोधित ज्ञापन भी वरिष्ठ प्रबंधक (ऋण) विजय प्रसाद को सौंपा था, लेकिन अब तक परिणाम सिफर ही है। बुधवार को जिले के दर्जनों शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां डीसी (प्रशिक्षण) अजीत कुमार पाठक ने बताया कि 19 जनवरी को भुगतान शुरू हो जाने की पूरी सम्भावना है, ऐसा आश्वासन 'ऊपर' से मिला है। इस मौके पर राकेश पाण्डेय, धर्मनाथ सिंह, मंजूर हुसैन, संजीव सिंह, परवेज अहमद, कुंवर पप्पु सिंह, अमित मिश्रा चेला, ब्रजेश यादव ,ललन यादव, मनोज शर्मा, जितेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, सन्तोष यादव, माधव यादव, शशिकांत यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद