बलिया : ताउम्र गरीबों की आवाज बनें रहे पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद

बलिया : ताउम्र गरीबों की आवाज बनें रहे पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद


बांसडीह, बलिया। पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद ने ताउम्र गरीब, असहाय व पीड़ितों की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़े और न्याय दिलाने का काम किये। उक्त बातें बांसडीह डाकबंगला में पूर्व सांसद हरि केवल प्रसाद की आठवीं पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रमेशकांत कुशवाहा ने कहीं।

भाजपा नेता ने कहा कि मुझे ऐसे मनीषी की पुण्यतिथि में शामिल होने का सौभाग्य मिला है, जिसने सभी वर्गो के लोगों के लिए संघर्ष किया है। श्री कुशवाहा ने पूर्व सांसद के जीवन को संघर्षपूर्ण बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि गरीबों को पक्का मकान, बेहतर इलाज, अच्छी सड़कें हरिकेवल प्रसाद का सपना था, जिसे आज पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार साकार कर रही है। पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए आदर्शो पर चलने का लोगो ने संकल्प लिया। इस मौके पर विनोद वर्मा, चन्द्रबली वर्मा, हरेकृष्ण वर्मा,पूर्व प्रधान रामनाथ मौर्य, पूर्व प्रधान अनिल वर्मा, दिनेश बिंद, वीरबल राजभभर, साहब दयाल वर्मा, अशोक साह, सुनील पटेल, प्रह्लाद वर्मा, दिवाकर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र वर्मा, अंजनी वर्मा, विश्वम्भर वर्मा आदि रहे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा