बलिया में पेड़ से टकराई बेकाबू स्कार्पियो, चालक समेत चार रेफर

बलिया में पेड़ से टकराई बेकाबू स्कार्पियो, चालक समेत चार रेफर


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। इससे इसमें सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां से चिकित्सकों ने सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन दो घायलों को देवरिया व अन्य दो को वाराणसी लेकर चले गए। 

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान निवासी अजय खरवार (45) पुत्र स्वर्गीय उदय भान, शिवजी राजभर (48) पुत्र पारस राजभर, वीरन राजभर (38) पुत्र स्व. राम जन्म अपने साथी मनोज साहू (42) पुत्र स्वर्गीय मदन साहू को सिकंदरपुर से राजधानी एक्सप्रेस पकड़ाने के लिए बलिया जा रहे थे। अभी वे खड़सरा स्थित न्यू पीएचसी से आगे बढ़े ही थे कि तेज रफ्तार के कारण स्कार्पियो आंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराते हुए पांच फीट नीचे गड्ढे में करवट गई। 

घटना में स्कार्पियो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर टकराने की तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवा कर हॉस्पिटल भिजवाया। पर सूचना पर पहुंचे परिजन मनोज गुप्ता और अजय खरवार को देवरिया व शिवजी राजभर तथा वीरन राजभर को वाराणसी लेकर चले गए। परिजनों की माने तो शिवजी व वीरन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार