जाते-जाते चिकित्सकों समेत 9 को खुश कर गये बलिया CMO

जाते-जाते चिकित्सकों समेत 9 को खुश कर गये बलिया CMO


बलिया। जाते-जाते चहेते कनिष्ठ बाबू को लेखा अनुभाग के स्टेशनरी/प्रकीर्ण एवं यात्रा भत्ता आदि देयकों के भुगतान करने का चार्ज ही नहीं, CMO डॉ. पीके मिश्र 7 चिकित्सक व 2 स्वीपर को मनचाही पोस्टिंग भी कर गये है। CMO का यह आदेश भी 17 जुलाई का ही है।

गौरतलब हो कि प्रदेश के संसदीय कार्य/ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की पहल पर शासन ने CMO डॉ. पीके मिश्र को बलिया से 17 जुलाई को हटा दिया था। CMO पर भ्रष्टाचार व COVID19 के कार्य में लापरवाही की शिकायत थी। हालांकि 17 जुलाई को ही सीएमओ ने 7 चिकित्सक व 2 स्वीपर का तबादला कर दिया है, जिसका आदेश सामने आया है। आदेश के मुताबिक CHC सिकन्दरपुर से चिकित्साधिकारी Dr. केशव प्रसाद को PHC रतसड़ का प्रभारी चिकित्साधिकारी, CHC नरही से चिकित्साधिकारी Dr. साकेत तिवारी को वही का प्रभारी अधीक्षक, PHC रतसड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी Dr. राकिफ अख्तर को CHC खेजुरी का प्रभारी अधीक्षक तथा PHC बेरूआरबारी से चिकित्साधिकारी Dr. शशि प्रकाश को CHC अगऊर (बांसडीह) पर बतौर चिकित्साधिकारी तैनाती दी गयी है। 

इसी तरह CHC सोनवानी से चिकित्साधिकारी Dr. देवेन्द्र दशरथ यादव को CHC बांसडीह, नया PHC खरौनी से चिकित्साधिकारी Dr. दीपक कुमार गुप्ता को CHC सोनवानी, नया PHC नसीरपुरकलां से MOCH Dr. बीर बहादुर सिंह को नया PHC खरौनी तथा नया PHC शिवपुर दीयर (दुबहड़) से स्वीपर अक्षय कुमार रावत को नया PHC भोपालपुर व नया PHC भोपालपुर से स्वीपर अनिल कुमार रावत को CHC बांसडीह तैनात किया गया है। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस