Covid19 का कहर : बलिया में बदल गया महिला का शव, जांच का आदेश

Covid19 का कहर : बलिया में बदल गया महिला का शव, जांच का आदेश


बलिया। आजमगढ़ में उपचार के दौरान Covid19 से मृत नगरा थाना क्षेत्र की एक महिला का शव भी उसके परिजनों को नसीब नहीं हो सका। शव के लिए परिजन काफी देर तक भटकते है, लेकिन कोई जिम्मेदार कुछ स्पष्ट जबाब देने को तैयार नहीं था। थक हारकर परिजन यह कहते हुए वापस लौट गये कि पुतला-पुतली बनाकर श्राद्ध-कर्म कर लेंगे। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की कलई खोलकर रख दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी चौधरी ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी । 

नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाब राय निवासी श्री कृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी शुभावती (68) की तबीयत खराब थी। फिर उन्हें एक अगस्त को नगरा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में हालत गम्भीर होने पर आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां दो अगस्त की शाम शुभावती की मौत हो गई। लेकिन वहां शव देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि शव बलिया से ही मिलेगा। एक और महिला का शव बलिया जाना है। दोनों शव एक ही साथ बलिया जायेगा।

महिला के परिजन शव के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीं खिसक गयी, क्योंकि आजमगढ़ से आया शव सुभावती का नहीं था। मृतका के पति ने बताया कि आजमगढ़ से दो शव एक ही एम्बुलेंस से बलिया के लिए चला। एक शव फेफना के पास उतार दिया गया। हमे जो शव दिया जा रहा था, वह किसी अन्य 40 साल की महिला का है। शव पर दूसरी महिला का नाम भी लिखा था। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मदद करने की बजाय उनपर ही आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर