बलिया : सिर्फ इशारों से अपना दर्द बयां कर रही यह महिला, नहीं समझ रहा कोई

बलिया : सिर्फ इशारों से अपना दर्द बयां कर रही यह महिला, नहीं समझ रहा कोई


मनियर, बलिया। 'खुद को खो दिया हमने अपनों को पाते- पाते... और लोग पूछ रहे हैं कोई तकलीफ तो नहीं।' यह पंक्ति मनियर बस स्टैंड के नजदीक अपनों से भटकी मूक-बधिर महिला पर सटीक बैठ रही है। मुक-बधिर होने के कारण महिला कुछ बता नहीं रही है। सिर्फ इशारों से अपना दर्द बयां कर रही है, लेकिन उसे समझे तो कौन? वह हर आने जाने वाले लोगों के चेहरे पढ़ रही है, शायद कोई उसे पहचान ले। 



मनियर बस स्टैंड के पास  नावट नम्बर 2 में गोरख राम के घर गूंगी महिला करीब एक सप्ताह से रह रही है। उक्त महिला मूक बधिर है, जिसके वजह से वह कुछ बता नहीं पा रही है। सिर्फ इशारों से वह बता रही है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मूक बधिर महिला के तीन बच्चे हैं। एक की शादी हो चुकी है। वह महिला हाथ के इशारे से उन बच्चों की ऊंचाई बता रही है। इशारा कर रही है कि एक बच्ची की मांग टिकी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला  की एक बच्ची है, जो शादीशुदा है। महिला कहां की है? उसका नाम क्या है? पति का क्या नाम है? कैसे अपनों से बिछुड़ी? यह पता नहीं चल पा रहा है। शायद महिला पढ़ी-लिखी भी नहीं है, जो घर का पता बता लिखकर बता दें और उसे उसके घर पहुंचाया जा सके। महिला सांवली रंग की है। मुंह लंबा है और लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Ballia News : बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव की बेटी डॉ. नेहा सिंह का चयन संघ लोक...
बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच
राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव
8 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप