बलिया में संगीत संध्या : सजा वसंत का राग, लय में छाया ऋतु का उल्लास

बलिया में संगीत संध्या : सजा वसंत का राग, लय में छाया ऋतु का उल्लास

बलिया। शहर से सटी मोती नगर कालोनी लय और ताल का खूबसूरत समागम लिये शनिवार की शाम वासंती रंग में रंगी नजर आई। गायन में वसंत के स्वर शामिल थे तो साजों की संगत में वासंती जोश था। ऋतुराज के आगमन का पैगाम लिए शहर स्थित पंडित केपी मिश्र मेमोरियल विद्यालय के सुर साधकों ने गायन के जरिये न सिर्फ वसंत का स्वागत किया, बल्कि शास्त्रीय परंपरा का अनुसरण करते हुए माहौल में वासंती रंग घोल दिया। ताल और भाव दोनों ही पक्षों का ख्याल कलाकारों ने रखते हुए प्रस्तुतियां दी। 

वसंत पंचमी के अवसर पर मोती नगर कालोनी के लोगों द्वारा 'संगीत संध्या' का आयोजन किया गया। वसंतोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि हरिहरपुर घराने के पंडित राज कुमार मिश्र एवं विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश यादव की मौजूदगी में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-आराधना से हुई। इसके साथ ही सुर साधकों ने वंदना प्रस्तुत कर वीणा वादिनी का स्मरण किया। फिर देवांश ओझा ने तबला के जरिये गणेश वन्दना प्रस्तुत कर 'संगीत संध्या' का श्रीगणेश किया।


कक्षा तीन की छात्रा वैष्णवी राय ने 'सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आये है।' प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। स्नेहा गुप्ता, पूजा मौर्य व अदिति ने संयुक्त रूप से 'घरवा में जनमें ली बिटिया, हृदय उमंग भइले हों...। और  समूह गान के जरिये महफिल को भावविभोर कर दी। स्नेहा गुप्ता के 'महीनवा फागुन के...' को भी खूब तालियां मिली। पूजा मौर्या ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी...' व स्नेहा गुप्ता ने 'आज जाने की जिद न करो...' से संगीत संध्या को सजा दी। अदिति मिश्रा के 'राग यमन' पर देवांश ओझा ने तबले पर संगत किया। वहीं, जिया ओझा ने 'कान्हा कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार...' पर लोग झूम उठे। विपूल ठाकुर ने श्रीकृष्ण को समर्पित रचना 'नन्दलाला कृष्ण मुरारी...' प्रस्तुत किया। हर्षिता और यश वर्धन त्रिपाठी ने भजन गाया। पं. राजकुमार मिश्र ने 'होली, कन्हैया घर चलो गुईया...' से बसंत का एहसास कराया। राष्ट्रीय स्तर के तबला वादक आकाश मिश्र ने तबले पर संगत दी। डॉ. कादम्बिनी सिंह की गजल को लोगों ने खूब सराहा। शिक्षक शशिकांत ओझा के आयोजकत्व में सम्पन्न 'संगीत संध्या' की अध्यक्षता धनराज सिंह व संचालन डॉ संजय कुमार त्रिपाठी तथा नलिन पांडेय ने किया। 

संगीत संध्या' में सजे वसंत के खूबसूरत रंग, हुई पुष्प वर्षा

मोती नगर कालोनी में आयोजित 'संगीत संध्या' में वसंत के खूबसूरत रंग सजे। कलाकारों ने न केवल ऋतु की खूबसूरती, बल्कि उसके महत्व को भी रागमाला में पिरोया। वहीं, फागुनी गीतों पर रीना ओझा, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, ममता यादव व निशा मिश्रा ने पुष्पवर्षा कर बसंत का स्वागत की। 

इनकी रही मौजूदगी

केके सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रविशंकर यादव, अनिल चौबे, दीनबंधु सिंह, सतीश ठाकुर, विजय सिंह, आनंद मिश्र, मनीष यादव, विनोद सिंह, राजेश सिंह, शार्दुल सिंह, रमेश यादव, वीरेश सिंह, जीऊत गिरी, अजीत श्रीवास्तव के साथ ही मोतीनगर कालोनीवासियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS)...
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया
2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार