बलिया : बीएसए ने घोषित की SMC ऑडिट की तिथि, ड्रेस का पैसा बाकी होने से शिक्षक परेशान

बलिया : बीएसए ने घोषित की SMC ऑडिट की तिथि, ड्रेस का पैसा बाकी होने से शिक्षक परेशान


बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने एसएमसी ऑडिट के लिए ब्लाकवार तिथि घोषित कर दी है। उधर, ऑडिट की तिथि घोषित होते ही शिक्षक परेशान हो गये है। क्योंकि एसएमसी में ही बच्चों के यूनीफार्म का लेखा-जोखा होता है और अब तक सत्र 2019-20 में वितरित यूनीफार्म की अवशेष धनराशि विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में ऑडिट में इसका क्या होगा ? यह अहम सवाल है। कई शिक्षकों ने पूर्वांचल24 को अपनी समस्या बताई।

ये है ऑडिट तिथि

27 जुलाई 2020 को सुबह 10 बजे से शिक्षा क्षेत्र बांसडीह व रेवती के समस्त एसएमसी की ऑडिट सम्बंधित BRC पर होगी। उसी दिन अपराह्न दो बजे से शिक्षा क्षेत्र पंदह व मनियर की ऑडिट होगी। 

28 जुलाई को सुबह 10 बजे से शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ व मनियर तथा अपराह्न दो बजे से बैरिया व मुरलीछपरा की ऑडिट सम्बंधित BRC पर होगी। 

29 जुलाई को सुबह 10 बजे से शिक्षा क्षेत्र सीयर व नवानगर तथा अपराह्न दो बजे से नगरा व रसड़ा की ऑडिट सम्बंधित BRC पर होगी। 

30 जुलाई को सुबह 10 बजे से शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी व गड़वार तथा अपराह्न दो बजे से चिलकहर व सोहांव की ऑडिट सम्बंधित BRC पर होगी। 

31 जुलाई को शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज व नगर क्षेत्र की ऑडिट सुबह 10 बजे से होगी। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड-बेरुआरबारी ब्लाक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में...
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार