बैंक खाता में 10 करोड़ का AMOUNT देख कांप गई बलिया की यह लड़की

बैंक खाता में 10 करोड़ का AMOUNT देख कांप गई बलिया की यह लड़की


बांसडीह, बलिया। क्षेत्र के रूकूनपुरा गांव की एक किशोरी रातों-रात 10 करोड़ की मालकिन बन गयी। इससे किशोरी के परिजनो में दहशत फैल गया हैं। अपनी मां के साथ बैंक पहुंची किशोरी को बैंक कर्मचारियों से रूपया आने की पुष्टि के बाद कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की। जालसाजों द्वारा की गयी साइबर जालसाजी की जांच में बैंक व पुलिस जुट गयी हैं।
कोड़र क्षेत्र के रूकूनपुरा गांव निवासी सूबेदार साहनी की पुत्री सरोज का इलाहाबाद बैंक बांसडीह की शाखा में खाता हैं। सोमवार को वह अपने बैंक खाते में रकम की जांच करायी तो कर्मचारियों ने बताया कि खाते में नौ करोड़ 99 लाख चार हजार सात सौ छतीस रूपया हैं। कर्मचारियों ने बताया कि खाते के लेन देन पर रोक लगा दिया गया हैं। लगभग दस करोड़ रूपया की बात सुनते ही किशोरी के होश उड़ गये। पुलिस को दी गयी तहरीर व कोतवाली में सरोज ने बताया कि वर्ष 2018 से ही खाता चल रहा हैं। दो वर्ष पूर्व ही कानपुर देहात जनपद के ग्राम पाकरा पोस्ट बाधीर के निलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने सरोज को फोन कर पीएम आवास दिलाने के नाम पर आधार कार्ड व फोटो आदि मांगा। सरोज ने आधार की फोटो कापी व अन्य कागजात पते पर भेज दिया। बाद में सरोज के नाम से डाक द्वारा एटीएम आया उसे भी कानपुर के निलेश ने मांगा तो सरोज ने पते पर डाकघर से रजिस्टर्ड भेज दिया। सरोज ने पिन कोड भी बता दिया। बैंक के खाते से कई बार रूपये की लेन देन किया गया हैं। सरोज ने बताया कि उसे कुछ मालूम नहीं हैं कि रूपया कहां से आया हैं। मुझे रूपया से कोई मतलब भी नहीं हैं। सरोज ने तहरीर में अपना बैंक खाता नम्बर व अन्य डिटेल पुलिस को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया हैं। सरोज ने बताया कि निलेश कुमार के जिस मोबाइल नम्बर से बातचीत हो रहा था, वह अब बंद बता रहा हैं। सरोज बहुत पढ़ी-लिखी नहीं है। वह केवल साक्षर है। 


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी
बलिया : राम जानकी मंदिर भृगु आश्रम में एक ऐसा विवाह सम्पन्न हुआ, जिसने समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता...
बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल
18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार
बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली