बलिया : एक सप्ताह से CHC बंद, मचा हाहाकार ; कोई नहीं पूछ्नहार

बलिया : एक सप्ताह से CHC बंद, मचा हाहाकार ; कोई नहीं पूछ्नहार


रसड़ा, बलिया। कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से रसड़ा नगर व आस-पास के इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन के बीच CHC रसड़ा बंद होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज इधर-उधर भटक रहे है। उन्हें आर्थिक बोझ से भी दो-चार होना पड़ रहा है। 

बताते चलें कि कोरोना महामारी कस्बा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अपना पांव पसार लिया है। SBI, कोतवाली के अलावा CHC रसड़ा के स्वास्थ्यकर्मी भी चपेट में है। इससे लोगों में दहशत बनी है। लोग घर से निकलने से डर रहे हैं। पुलिस लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वालों का अपने अंदाज में स्वागत भी कर रही है। 

इस बीच, सबसे ज्यादा दिक्कत आकस्मिक मरीजों को हो रही है। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार लोगों को लेकर उनके परिजन इधर उधर दौड़ रहे हैं। लेकिन कोई भी डॉक्टर देखने को तैयार नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 6 दिनों से बंद हैं, जबकि कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मात्र एक ही आशा CHC ही है। इस समय CHC बंद पड़ी है, जिससे गरीब, कमजोर व मरीजों में हाहाकार मचा हुआ है। यही आलम रहा तो कोरोना तो बाद में मारेगा, इलाज के अभाव में क्षेत्र की जनता सड़क पर तड़प तड़प कर मर जाएगी। प्रशासन मौन बनकर तमाशा देख रहा है।


शिवानंद बागले 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस