विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन : शर्मानाथ यादव बने बांसडीह ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश वर्मा मंत्री

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन :  शर्मानाथ यादव बने बांसडीह ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश वर्मा मंत्री

बलिया। विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के बांसडीह ब्लॉक का ऐतिहासिक अधिवेशन/चुनाव शुक्रवार को बांसडीह इंटर कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ।अधिवेशन का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि गोपाल पाठक, जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, संरक्षक अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष नित्यानन्द पांडेय, संगठन मंत्री जितेन्द्र यादव, रेवती अध्यक्ष अरविन्द श्रीराश्मि, चिलकहर अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अधिवेशन उद्घाटन उद्बोधन में मुख्यातिथि गोपाल पाठक ने कहा कि जब-जब शिक्षक हितों और सम्मान की बात आई है, तब-तब विशिष्ट बीटीसी  शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ही संघर्ष किया है। इतना ही नहीं, एसोसिएशन का आविर्भाव संघर्षों से ही हुआ है। जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने कहा कि हर शिक्षक समस्या के समाधान के लिये हम संकल्पित हैं। आने वाला समय हमारे लिये अनेक चुनौतियों को लेकर आने वाला है और हमें हर चुनौतियों का सामना संगठित होकर करना है।डॉ. चौबे ने कहा कि जब-जब विभागीय अधिकारी शिक्षकों के शोषण और उत्पीड़न की मंशा लेकर बेलगाम हुये हैं तब-तब विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अपने संघर्षो के दम पर लगाम लगाने का काम किया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि इसे नकारा नहीं जा सकता कि तथाकथित स्वयम्भू शिक्षक नेताओं की गुलदस्ता संस्कृति से विभागीय अधिकारियों के नापाक इरादों वाला हौसला अफ़जाई हुआ है, लेकिन अधिकारी इस मुगालते में न रहें कि वो शिक्षकों का शोषण और उत्पीड़न कर पाएंगे और उनकी मंशा परवान चढ़ पायेगी, क्योंकि विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एक-एक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिये कृत संकल्पित है। संरक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बांसडीह ब्लॉक की हर शिक्षक समस्या हम तक पहुंचाये, उसका हर हाल में समाधान किया जायेगा। जिला संयुक्त मंत्री जनार्दन दुबे ने कहा कि हर शिक्षक समस्याओं के समाधान व सम्मान के लिये एसोसिएशन दृढ़ संकल्पित है। अधिवेशन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जनपदीय संगठन मंत्री जितेन्द्र यादव ने शिक्षक हितों के संकल्प की प्रतिबद्धता दुहराई। कहा कि हर चुनौतियों का सामना अगली कतार में खड़े रह कर संगठन करता रहेगा। 

अधिवेशन के दूसरे सत्र में सैकड़ों शिक्षकों ने सर्वसम्मति से ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव किया। ब्लॉक अध्यक्ष शर्मानाथ यादव व मंत्री सुरेश कुमार वर्मा का निर्विरोध चुनाव हुआ। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, संदीप सिंह, बालेश्वर वर्मा और प्रियंका पाठक संगठन मंत्री चूने गये। प्रशांत दुबे, अभयनरायन जी, शैलेन्द्र प्रसाद और दानिश आजाद अंसारी संयुक्त मंत्री, पुष्प सिंह, छट्ठु राम और जितेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता ऑडिटर, सुनील कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, मोइनुदीन अंसारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी नंद जी शर्मा व सांस्क़ृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष जयशंकर को निर्विरोध चुना गया। पूरे सदन ने  नंदलाल मौर्य को अपना संरक्षक चुना।

पद और गोपनीयता की शपथ जनपद द्वारा नामित चुनाव अधिकारी अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष चिलकहर व अरविन्द श्रीराश्मि अध्यक्ष रेवती ने दिलाई। अधिवेशन में ओमकार नाथ पांडेय, संतोष दुबे, मनीष सिंह, विनय कुमार, अंकित कुमार चौबे, अनूप कुमार उपाध्याय, नित्यानंद पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, हरिनाथ राम, उपेंद्र सिंह, सत्य पांडेय, सत्यनरायन राम, मालती सिंह, सुनन्दा पांडेय, कमलेश यादव व प्रियंका सिंह आदि रहे।अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह व संचालन शर्मानाथ यादव ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। अंडर 17...
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान