परिवहन मंत्री के जिले में रोडवेज को रोज हो रहा एक से डेढ़ लाख रुपये का घाटा, वजह के खिलाफ अधिकारियों ने लिया एक्शन

परिवहन मंत्री के जिले में रोडवेज को रोज हो रहा एक से डेढ़ लाख रुपये का घाटा, वजह के खिलाफ अधिकारियों ने लिया एक्शन

बलिया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप स्वतंत्र प्रभार राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध डग्गामार वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलिया एआरएम उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह अभियान चलाकर अवैध गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान कई गाड़ियों का चालान किया गया। 

यह भी देखेंपरिवहन मंत्री के जिले में रोडवेज के एआरएम और यात्री कर अधिकारी ने बलिया में छेड़ा बड़ा अभियान

चेकिंग के दौरान एक वाहन का चालक दिव्यांग मिला, जिसके लाइसेंस का चालान किया गया। साथ ही उसे वाहन न चलाने की हिदायत भी दी गयी। एआरएम बलिया उमाकांत मिश्र ने बताया कि नियमानुसार रोडवेज डिपो से एक किलोमीटर दूर ही कोई प्राइवेट वाहन स्टैंड होना चाहिए, लेकिन यहां डिपो के इर्द-गिर्द ही प्राइवेट वाहन जमे रहते है। इससे रोडवेज को बड़ी आर्थिक क्षति हो रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जायेगा।

रोडवेज को आस-पास जमे रहने वाले प्राइवेट वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। एआरएम उमाकांत मिश्र व यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम की संयुक्त टीम द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से निजी वाहन चालकों व स्वामियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एआरएम ने स्पष्ट किया कि रोडवेज डिपो से एक किलोमीटर की दूरी तक वाहन न रखें, अन्यथा कार्रवाई तय है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार