दुर्जनपुर कांड : मृतक की पत्नी को पाल समाज ने की आर्थिक मदद
On



दुबहर, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर में हुई जयप्रकाश पाल की हत्या के बाद पाल समाज के लोगों ने मुखिया रविंद्र पाल के नेतृत्व में सोमवार को उनके घर पहुंच कर पचपन हजार रुपये की आर्थिक मदद की। पाल समाज के मुखिया रविंद्र पाल के नेतृत्व में पाल समाज का प्रतिनिधि मंडल मृतक जय प्रकाश पाल की पत्नी धर्मशीला देवी से उनके घर पर मुलाकात कर उनके बाल बच्चों के पठन-पाठन एवं भरण पोषण के लिए आर्थिक मदद की। इस मौके पर ओम शंकर पाल, अमित पाल, अजय कुमार पाल, छोटेलाल पाल, विजय पाल, ओमप्रकाश पाल, सिंहासन पाल, सतीश पाल, विनय पाल व छत्तीश पाल इत्यादि रहे।
पिंकू सिंह
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 06:54:40
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...



Comments