बलिया : खंड शिक्षा अधिकारी के साथ SDM ने मारा प्रधानाध्यापक के घर छापा, एमडीएम का राशन बरामद

बलिया : खंड शिक्षा अधिकारी के साथ SDM ने मारा प्रधानाध्यापक के घर छापा, एमडीएम का राशन बरामद

बैरिया, बलिया। ट्वीटर पर शिकायत से शिक्षा क्षेत्र बैरिया में भुचाल आ गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्रा ने रविवार को एक प्रधानाध्यापक के घर छापेमारी की, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज के 12 कुंतल मध्याह्न भोजन योजना का खाद्यान्न बरामद हुआ। उप जिलाधिकारी ने मामले की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया है। 

दो दिन पूर्व किसी ने ट्वीट कर अधिकारियों को जानकारी दी थी कि प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया बैरिया के प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह बच्चों का एमडीएम का खाद्यान्न ठेला पर लादकर अपने घर ले जा रहे हैं। उसका वीडियो भी ट्वीटर पर डाला गया था। ट्वीट का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी को इस प्रकरण पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

उप जिलाधिकारी अत्रेय मिश्र रविवार को अपराह्न खंड शिक्षाधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह के साथ प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने उनके घर एमडीएम का खाद्यान्न देखा तो स्टॉक रजिस्टर मांगा। प्रधानाध्यापक द्वारा एक सामान्य रजिस्टर दिखाया गया, लेकिन वे स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा पाये। बाद में स्टॉक रजिस्टर भी उप जिलाधिकारी के सामने आया।जिसमें नवंबर माह के बाद कोई भी अंकन नहीं था। फलस्वरुप उप जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगते हुए इस संदर्भ में जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट प्रेषित किया है। 

वहीं, दूसरी तरफ प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि मेरे विद्यालय भवन में बरसात का पानी रिसता है। कई बार खाद्यान्न भीग कर खराब हो गया है। चूहे भी खा जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से खाद्यान्न अपने घर रखता हूं। यहां से बच्चों का भोजन बनाने के लिए रसोईया ले जाकर स्कूल में एमडीएम बनाती है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक