बलिया : ड्रेस, पुस्तक व रिपोर्ट कार्ड वितरित कर बीएसए ने बढ़ाया शिक्षकों का उत्साह

बलिया : ड्रेस, पुस्तक व रिपोर्ट कार्ड वितरित कर बीएसए ने बढ़ाया शिक्षकों का उत्साह


बलिया। कंपोजिट विद्यालय मिड्ढा में सोमवार को बीएसए शिवनारायण सिंह ने यूनिफॉर्म, पुस्तक व रिपोर्ट कार्ड वितरित किया। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि बीएसए ने  मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 



बीएसए ने पठन-पाठन व कायाकल्प संबंधित कार्यों का निरीक्षण करते हुए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को बेहतर इंसान बनाने को संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामप्रकाश सिंह, तेजबहादुर पाण्डेय, मु. अहमद, रवि यादव, अशोक कुमार सिंह, अल्ताफ अहमद, परवेज शहीद, रामनारायण यादव, शीला कुमारी, अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार पाठक व विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। स्वागत प्रअ अली अख़्तर खान,  अभार व्यक्त चित्रलेखा सिंह व संचालन रामनारायण यादव ने किया।

बीएसए समेत इन्हें मिला सम्मान

इस मौके पर डीसी नुरूल हुदा, प्रधानाध्यापक  अली अख़्तर खान, प्रधान श्रीमती श्वेता सिंह, एसएमसी अध्यक्ष मु. हुसैन ने संयुक्त रूप से बीएसए शिवनारायण सिंह, डीसी नुरुल हुदा, जिला संयोजक विशिष्ट बीटीसी राजेश सिंह व अब्दुल अव्वल को समानित किया।  


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक