बलिया से बिहार भाजपा अध्यक्ष ने बंगाल को लेकर किया बड़ा ऐलान

बलिया से बिहार भाजपा अध्यक्ष ने बंगाल को लेकर किया बड़ा ऐलान


बलिया। बिहार राज्य के भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने से हमारे काश्मीरी भाई-बहन खुश हैं। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि 70 सालों से भारत माता पर इस तरह की धारा लगी हुई थी। बलिया में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कहा कि आज कश्मीरियों को वो सारे अधिकार मिल चुके हैं, जो भारत के प्रत्येक नागरिक के पास हैं। काश्मीर में से शांति बरकरार है। संजय जायसवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महागठबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है।जिनको-जिनको जेल जाने से डर था, उन सबने मिलकर महागठबंधन बनाया। पूरे भारत में एनडीए की अच्छी सरकार है। इस बार भी बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनी है।कहा कि बिहार की तर्ज पर पं. बंगाल में भी एनडीए की सरकार बननी तय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री द्वारा लगातार वहां कार्यक्रम चलाए जा रहा है। बंगाल की जनता तृणमूल सरकार से परेशान हो चुकी है।

जगह-जगह हुआ स्वागत

भाजपा के बिहार अध्यक्ष संजय जयसवाल का स्वागत बलिया आगमन पर जगह-जगह किया गया।मांझी के रास्ते आए प्रदेश अध्यक्ष का बैरिया, रामगढ़, दुबहर, नरही, फेफना, सोहांव, भरौली के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, संजय मिश्रा, महामंत्री प्रदीप सिंह, अरुण सिंह, पंकज सिंह, संतोष सिंह, रियाज अहमद, आरकेस दूबे, देवब्रत दूबे, अमित दूबे, डा. अंजनी पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार