शराब भट्ठी मार्ग पर बलिया पुलिस को मिली सफलता, तीन गिरफ्तार

शराब भट्ठी मार्ग पर बलिया पुलिस को मिली सफलता, तीन गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस  अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में  दुबहड़ पुलिस को सफलता मिली है। क्षेत्र के शहीद मंगल पाण्डे स्मारक नगवा में हो रहे निर्माण कार्य मे कार्यरत मेठ और मजदूरों का चार स्क्रीन टच मोबाईल फोन व पचास हजार रुपये तथा कुछ सामान 

29 अगस्त की रात चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट धारा 379 भादवि के तहत दर्ज करने के साथ ही उप निरीक्षक हनुमान प्रसाद को सौंपी गयी थी। विवेचना के क्रम में बुधवार को प्रभारी उप निरीक्षक जयशंकर राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक हनुमान प्रसाद मय हमराही हेड कां. रईश अहमद व कां. सुनिल कुमार ने सीडीआर के विश्लेषण व मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बुल्लापुर चट्टी के पास विशाल कुमार पुत्र नन्द लाल राम (निवासी : गोपालपुर सहोदरा, थाना कोतवाली बलिया), बच्चा लाल पुत्र परशुराम (निवासी : नई बस्ती संवरुबांध, थाना दुबहड़, बलिया) व निजामुद्दीन शाह पुत्र हमीदशाह (निवासी : शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी, थाना दुबहड़, बलिया) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के चार स्क्रीन टच मोबाईल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों को धारा 379, 411भादवि में नियमानुसार कार्यवाही कर चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे