Ballia News : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Ballia News : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

हल्दी, Ballia News : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर में 13 सितम्बर को टेंपो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवकों में एक युवक अवधेश यादव की मौत मंगलवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के स्वयंवर छपरा निवासी परमात्मा यादव के पुत्र अवधेश यादव व रंजन यादव 13 सितंबर को देवरिया जिले के पॉलिटेक्निक स्कूल में एडमिशन कराने गए थे, जहां से वापस लौटते समय बांसडीह कोतवाली के हालपुर गांव के पास टेंपू से एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे। ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान अवधेश यादव (19) की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। घर के लोगो का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा वाराणसी में कर दिया गया।

 एके भारद्वाज

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी