Ballia News : छात्रों की समस्याओं के निराकरण संग उठी छात्र संघ चुनाव की मांग, प्राचार्य का घेराव

Ballia News : छात्रों की समस्याओं के निराकरण संग उठी छात्र संघ चुनाव की मांग, प्राचार्य का घेराव

दुबहड़, बलिया : कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं ने सोमवार को छात्रों की मूलभूत समस्याओं व छात्र संघ चुनाव को लेकर प्राचार्य का घेराव किया। प्राचार्य घेराव के दौरान छात्र प्राचार्य कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए। अपनी मांगों के हक में जोरदार नारों के साथ आवाज बुलंद किया।

छात्र नेता अमन तिवारी के नेतृत्व में जमा छात्रों ने एक सुर में अपनी मूलभूत समस्याओं को इंगित कर प्राचार्य को पत्रक सौंपा। छात्र नेता साहिल प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र संघ चुनाव की तिथि अविलंब घोषित कराई जाए, अन्यथा हमारा यह आंदोलन निरंतर उग्र होगा। सभी छात्र नेताओं ने छात्रों की मूलभूत समस्याओं का पत्रक सौंपकर तत्काल निराकरण के लिए प्राचार्य को 25 सितंबर तक का समय दिया।

कार्यक्रम को अभय सिंह गोलू, अमन तिवारी, साहिल प्रताप सिंह, हरेन्द्र यादव, अंकित सिंह, राहुल सिंह आदि भी स॔बोधित किया। प्राचार्य घेराव के दौरान छात्र नेता हरेंद्र यादव, शिवम मिश्रा, नीरज प्रताप सिंह, राहुल सिंह, अभय सिंह गोलू, अभिषेक गुप्ता, विश्वकर्मा साहनी, सुजीत तिवारी, गोविंद सिंह, शिवांश तिवारी, राहुल गुप्ता, सोमनाथ पांडेय, अंकित ठाकुर, रोहित पाण्डेय आदि सैकड़ो छात्र नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
बलिया : नवरात्रि इस बार 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को समाप्त होगा। इस बार देवी दुर्गा माता...
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश