Teacher's Day Special : बलिया के शिक्षक ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, चल रही स्मार्ट कक्षाएं

Teacher's Day Special : बलिया के शिक्षक ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, चल रही स्मार्ट कक्षाएं

Ballia News : यदि कर्तव्य के प्रति ईमानदार सोच और इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो कुछ भी असम्भव नहीं, इसे सच साबित कर दिखाया है परिषदीय शिक्षक राजीव नयन पांडेय ने। विद्यालय और बच्चों के प्रति इनकी दिलेरी का ही देन है कि विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं चलने लगी। इन्होंने न सिर्फ विद्यालय का बाह्य, बल्कि आंतरिक ढ़ाचा को भी बदला है। सुंदरीकरण के मायने में इस विद्यालय की अपनी अलग पहचान है। 

IMG-20230904-WA0004

शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी पर बतौर प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय की तैनाती वर्ष 2016 में मिली। उस समय विद्यालय की दशा ठीक नहीं थी। नामांकित छात्र 60-70 के आसपास थे। तैनाती के साथ ही प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय ने स्कूल की तस्वीर बदलने की ठानी। फिर, स्कूल का रंग-रोगन बेहतर करने के साथ ही प्राकृतिक वातावरण व कक्षा कक्ष के सुंदरीकरण पर काम शुरु किये। सफलता भी मिली। तत्कालीन बीईओ निर्भय नारायण सिंह के प्रयास से विद्यालय को एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष मिल गया। 

यह भी पढ़े भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

प्रधानाध्यापक ने न सिर्फ अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लुक गुणवत्तापूर्ण दिया, बल्कि अपने निजी खर्च से विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं भी शुरू कर दी। विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती की स्थापित प्रतिमा विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को और खुशनुमा बना रही है। आज विद्यालय में 113 बच्चे शानदार माहौल में शिक्षा प्राप्त कर रहे है।

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार