Ballia News : ऐसे कैसे होगा खिलाड़ियों का भविष्य निर्माण, जिला व्यायाम शिक्षक ने उठाया बड़ा सवाल

Ballia News : ऐसे कैसे होगा खिलाड़ियों का भविष्य निर्माण, जिला व्यायाम शिक्षक ने उठाया बड़ा सवाल

Ballia News : शिक्षा निदेशक (मा.) उत्तर प्रदेश ने 17 अगस्त 2023 को उत्तर प्रदेश के छात्र एवं छात्राओं के राज्यस्तरीय खेल कूद के लिए विस्तृत कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जिला विद्यालयी क्रीड़ा समिति का निर्धारण किया, जिसमें DIOS पदेन अध्यक्ष और BSA पदेन उपाध्यक्ष होंगे।

इसी तरह से 19 सदस्यों की एक जिला विद्यालयी क्रीड़ा समिति की परिकल्पना करते हुए शिक्षा निदेशक ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण का सपना देखा है।जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस क्रम में 25 अगस्त 2023 को टाऊन इंटर कालेज बलिया के सभागार में DIOS के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई थी, किन्तु मीटिंग को कोरम पूरा ना होने के कारण स्थगित कर दिया गया था।

जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, इस मीटिंग के लिए समिति के पदेन उपाध्यक्ष जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल GIC और GGIC, कस्तूरबा, CBSE किसी को भी कोई सूचना नहीँ दी गयी थी, जिस पर उन्होंने (जिला व्यायाम शिक्षक) सभी का ध्यान आकर्षित किया था। बतौर जिला व्यायाम शिक्षक आज DIOS ऑफिस से सम्पर्क स्थापित करने पर अवगत कराया गया कि समिति का निर्धारण कराते हुए अभी कुछ ही देर पहले कुछ लोग गए है। उन लोगों द्वारा बताया गया कि समिति में मात्र 2 लोगों के हस्ताक्षर नहीं थे।

यह भी पढ़े यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List

जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह ने कहा कि प्रश्न यह उठता है कि 25 अगस्त 2023 की मीटिंग में 19 में से कुल 14 सदस्य नहीं थे, लिहाजा मीटिंग स्थगित करनी पड़ी थी। उसके बाद अभी दुबारा मीटिंग हुई नहीं है तो ये सभी हस्ताक्षर किसने किया ? कब किया और यदि किसी ने घर घर घूमकर इन लोगों के हस्ताक्षर करवाये तो ये किसने निर्धारित किया  कि कौन से खण्ड शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ हैं ? ये किसने निर्धारित किया कि कस्तूरबा विद्यालयों की कौन सी अध्यापिका वरिष्ठ है ? 

यह भी पढ़े 9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान