बलिया : अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुल्डोजर

बलिया : अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुल्डोजर

बैरिया, Ballia News : उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के आदेश पर बैरिया नगर पंचायत के कस्बे से अतिक्रमण हटाया गया। राष्ट्रीय राज मार्ग 31 के तहसील मोड़ से देवराज ब्रह्म मोड़ व बैरिया त्रिमुहानी से बैरिया थाने तक सड़क की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा सेड लगा दिया गया था। वही चबूतरों का निर्माण भी कर लिया गया था। कुछ माह पूर्व ही नगर पंचायत से अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन पुनः अतिक्रमण करने के बाद तहसील प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। 

बता दें कि नायब तहसीलदार राजेश यादव व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा के नेतृत्व में कस्बा स्थित एनएच 31 की पटरियों पर लगे सेड व चबूतरों को बुलडोजर ने तोड़ गिराया। अतिक्रगण मुक्ति अभियान मे  बैरिया चौकी इंचार्ज के अलावा काफी संख्या में बैरिया पुलिस मौजूद रही। इस बाबत उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि लोगों का मानसिकता गलत हो गया है। अभी कुछ दिन पूर्व ही अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन दुबारा से कुछ दुकानदारों ने सड़क के पटरियों पर टीन शेड लगा लिया।

साथ ही चबूतरों का निर्माण कर लिया, जिससे सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने से हर रोज जाम की स्थिति उत्पन्न  हो रही थी। कई बार चेतावनी भी दिया गया, लेकिन अतिक्रमण नही हटाया गया। ऐसे में बाध्य होकर टीम बनाकर अतिक्रमण हटाया गया।उपजिलाधिकारी ने बताया कि यही स्थिति रानीगंज बाजार की है। कई बार दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया।चेतावनी दी गयी लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।ऐसे में रानीगंज में भी जल्द ही कार्रवाई किया जाएगा।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली