शाम को आनी थी बरात, दुल्हन प्रेमी संग फरार ; फिर...

शाम को आनी थी बरात, दुल्हन प्रेमी संग फरार ; फिर...

Jaunpur News : पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को बरात आनी थी, उससे पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई। इससे परिवार के लोग परेशान हो गये। आनन-फानन में बारात पक्ष से बात कर परिजनों ने फरार युवती की मौसेरी बहन से उसी तिथि में शादी करायी। शादी संपन्न होने के बाद युवती के पिता ने शनिवार को थाने में एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। 
 
एक गांव निवासी युवती की शादी तय थी। गुरुवार को बारात आनी थी। सात फेरों के लिए मंडप को सजाया जा रहा था, लेकिन अलसुबह ही युवती गायब हो गई। घर वालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो बारात पक्ष को फोन कर मामले की जानकारी दी गई।
 
हालांकि बात बिगड़ने से पहले ही दोनों पक्ष आपसी सहमति से स्थिति को सम्भाल लिया।जो युवती भागी थी, उसकी मौसेरी बहन से युवक की शादी उसी तिथि में करा दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव व अंतरजातीय होने के कारण उनके परिजन शादी को तैयार नहीं थे। नतीजतन  शादी के दिन ही दोनों फरार हो गए। युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच  कर रही है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल