बलिया नाव हादसे ने बढ़ाया नाविकों का दर्द, रजिस्ट्रेशन के लिए भटक रहे Sailor

बलिया नाव हादसे ने बढ़ाया नाविकों का दर्द, रजिस्ट्रेशन के लिए भटक रहे Sailor

बैरिया, Ballia News : माल्देपुर बलिया नाव हादसे के बाद इलाकाई पुलिस ने बिना पंजीकरण क्षेत्र के गंगा व सरयू नदियों में नाव के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वही पंजीकरण नहीं होने से तटवर्ती इलाके के लोगों विशेष कर किसानों को, जो नदी के दोनों किनारों पर खेती किये है। उन्हें भारी परेशानी हो रही है। नदी के रास्ते आवागमन ठप हो जाने से लोग परेशान है। 

पुलिस का कहना है कि बलिया (माल्देपुर) में गत दिवस गंगा में हुई नाव हादसा के बाद शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। जबकि क्षेत्र के दर्जनों नाविकों का आरोप है कि तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर नावों का पंजीकरण नही कर रहे हैं। इससे लोगों को असुविधा तो हो ही रही है, हम लोगों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी होती दिख रही है। गंगा में नाव चलाने वाले बरमेश्वर चौधरी, दशरथ चौधरी, अमर नाथ चौधरी, ज्ञान चंद्र चौधरी, हरिश्चन्द्र चौधरी, भरत चौधरी, तेजबहादुर चौधरी, छोटेलाल चौधरी, रामचंद्र चौधरी, भूषण चौधरी सहित दर्जनों नाविकों ने बताया कि हम लोगों की नाव की क्षमता 35 कुंतल है।

गत दिवस हम लोगों ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर शिवपुर, सतीघाट भुसौला, दुबेछपरा, रामगढ़, दुर्जनपुर, पंचरुखिया आदि तटों से गंगा में नाव परिचालन के लिए आग्रह किया था।तहसीलदार ने यह कहते हुए पंजीकरण कराने से मना कर दिया कि एक नाविक को एक ही घाट का पंजीकरण होगा, तब हम लोगों ने उपजिलाधिकारी बैरिया से मिलकर अपनी परेशानी बताई। बावजूद अभी तक तहसीलदार कार्यालय से हम लोगों के नावों का पंजीकरण नही किया गया।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

इस बाबत पूछने पर उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने बताया कि नाविकों के नावों का पंजीकरण तहसीलदार के हस्ताक्षर से होना है। इसके लिए मैने उन्हें लिखित रूप से निर्देशित किया है। सरकारी कार्य से तहसीलदार उच्चन्यायालय प्रयागराज गए है। उनके लौटने के बाद नावों का पंजीकरण हो जाएगा। पंजीकरण होने के बाद ही नदियों में नावों का परिचालन होगा।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

शिवदयाल पांडेय मनन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित