बलिया : 10 वर्षीय बालक के साथ अश्लीलता में साधु गिरफ्तार, पुलिस ने वन विभाग को भी लिखा पत्र

बलिया : 10 वर्षीय बालक के साथ अश्लीलता में साधु गिरफ्तार, पुलिस ने वन विभाग को भी लिखा पत्र

बैरिया, Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालक के साथ अश्लील हरकत व अप्राकृतिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बरमेश्वर साधु उर्फ बरमेश्वर वर्मा को कोटवा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी तीन दिन पहले एक 10 वर्षीय बालक के साथ गन्दी हरकत करने का प्रयास किया था। इस संदर्भ में पीड़ित के पिता की तहरीर पर बरमेश्वर साधु उर्फ बरमेश्वर वर्मा (निवासी तालिबपुर) के खिलाफ धारा 377, 511 भादवि व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कोटवा मोड़ से उस समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जब जब वह साइकिल से बिहार जाने के लिए निकला हुआ था।

एसएचओ ने बताया कि बरमेश्वर साधु सांप पकड़ने का काम करता है। ऐसी सूचना मिली है कि बहुत सारे सांप उसने अपने घर में रखा है। उसे मुक्त कराने के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया है। वन विभाग से अपेक्षा की गई है कि पकड़ कर रखे गए सांपों को सुरक्षित कहीं छोड़वा दिया जाए।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट