बलिया : युवक पर हथौड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी रिश्तेदार पुत्र गिरफ्तार ; सामने आई ये वजह

बलिया : युवक पर हथौड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी रिश्तेदार पुत्र गिरफ्तार ; सामने आई ये वजह

Ballia News : अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के निकट पर्यवेक्षण में बांसडीहरोड थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या करने की नियत से हथौड़ी से मार कर युवक को गम्भीर रूप से घायल करने वाले दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

23 मई 2023 को वादिनी श्रीमती सुनैना ओझा पत्नी जय मंगल ओझा (निवासी : सुरेमनपुर, थाना बैरिया, बलिया) ने तहरीर दी  कि उन्हीं के रिस्तेदार अंकित मिश्रा व अनीष मिश्रा पुत्रगण देवेन्द्र नाथ मिश्रा (निवासी : छपीया बिसौली, सहतवार, बलिया) उनके लड़के सोनू उर्फ संजीव ओझा पुत्र जय मंगल ओझा को पुरानी रंजिश को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिये है। यही नहीं, मेरे बेटे को जान से मारने की नियत से आरोपियों ने टकरसन काशीराम आवास के पास मारपीट में हथौडी व लाठी डण्डे से बुरी तरह से पीटा है।  गम्भीर रूप से घायल मेरे बेटे का इलाज बीएचयू (BHU) में चल रहा है।

तरहीर के आधार पर पुलिस ने धारा 307 भादवि बनाम अंकित मिश्रा व अनिस मिश्रा पुत्रगण देवेन्द्र नाथ मिश्रा पंजीकृत कर उप निरीक्षक मुन्ना राम को विवेचना सौंपी। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए अंकित मिश्रा पुत्र देवेन्द्र नाथ मिश्रा (निवासी छपीया बिसौली थाना सहतवार, बलिया) को घटना में प्रयुक्त हथौड़ी के साथ 26 मई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया था। 

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मुकदमें से सम्बन्धित अन्य वांछित अभियुक्त अनीस मिश्रा पुत्र देवेन्द्र नाथ मिश्रा की तलाश की जा रही थी, तभी मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को टॉउन पॉलिटेक्निक कॉलेज परिखरा से अनीस मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुन्ना राम, कां. दिनेश कुमार यादव व मानसिंह शामिल रहे। 

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी