UP POLICE को बिहार में मिली सफलता : बलिया से अपहृत किशोरी बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

UP POLICE को बिहार में मिली सफलता : बलिया से अपहृत किशोरी बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

बैरिया, Ballia News : बैरिया (Bairia) थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले बहला-फुसलाकर एक किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस (police) ने शुक्रवार को बिहार ((Bihar) से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अपहृता किशोरी को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना के समय किशोरी के परिजन की तहरीर पर 363 के तहत दर्ज मुकदमें में धारा 366, 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया गया था।तब से उसकी तालाश जारी थी। जांच पड़ताल चल ही रही थी। इस बीच, मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि अपहरण करने वाला युवक, अपहृता को लेकर कहीं दूसरे जगह भागने की फिराक में हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए थाने के उपनिरीक्षक (Sub Inspector) शिवचंद यादव को टीम के साथ रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी अजीत कुमार सिंह पुत्र किसलय सिंह (निवासी जिहुली, थाना पताही, जनपद पूर्वी चंपारण, बिहार) को पताही थाना के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के समय किशोरी के परिजन की तहरीर  पर धारा 363 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उक्त मुकदमें में धारा 366, 376, 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी है। मामले की विवेचना जारी है। 

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश