Road Accident in Ballia : पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Road Accident in Ballia : पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

सिकन्दरपुर, Ballia News : रतसड़-खेजुरी मार्ग पर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र के डीएस स्कूल के समीप एक अनियंत्रित पिकाअप  बाइक सवार युवक को चपेट में ले ली। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही युवक के घर कोहराम मच गया। 

पकड़ी थाना क्षेत्र के पुर गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश सिंह पुत्र अक्षयलाल सिंह अपने साथी राहुल सिंह पुत्र रमेश सिंह के साथ खेजुरी थाना क्षेत्र के रक्सा गांव स्थित अपनी रिस्तेदारी में जा रहा था। अभी ये लोग डीएस स्कूल के पास पहुंचे थे, तभी रतसड़ की तरफ से आ रही पिकअप ने पीछे से इनकी बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान आकाश सिंह की सांसे थम गयी।

 

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

अजीत कुमार पाठक

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद