बलिया : बिल्ली ने बिगाड़ा संतुलन, मां-बेटा घायल

बलिया : बिल्ली ने बिगाड़ा संतुलन, मां-बेटा घायल

हल्दी, Ballia News : एनएच 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर पेट्रोल पम्प के समीप अचानक बिल्ली के आने से असंतुलित बाइक पलट गयी। इससे बाइक सवार मां-बेटे गम्भीर रुप से घायल हो गये। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी सोनवानी पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गये।

थाना क्षेत्र के रामगढ निवासी संध्या देवी (45) पत्नी कमलाकर मिश्रा अपने पुत्र अरुण मिश्रा (18) के साथ गुरुवार को अपने रिश्तेदारी में बाइक से नीरुपुर जा रही थी। बादिलपुर पेट्रोल पम्प के पास इनकी बाइक के सामने अचानक बिल्ली आ गयी, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। 

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित