वाराणसी जोन की 26वीं अन्तर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का ASP ने किया शुभारम्भ, महिला वर्ग में बलिया का दबदबा

वाराणसी जोन की 26वीं अन्तर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का ASP ने किया शुभारम्भ, महिला वर्ग में बलिया का दबदबा

Ballia News : वाराणसी जोन (Varanasi Zone) की 26वीं अन्तर जनपदीय जूडो जिम्नास्टिक (महिला/पुरुष) बूशु, ताइकान्डो, फेसिंग, पिनाक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारम्भ बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी (DP Tiwari) ने किया। प्रतियोगिता को लेकर पुलिस के जवानों में गजब का उत्साह रहा। 

IMG-20230525-WA0038

प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की 09 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच जूडो प्रतियोगिता 60 किलोग्राम पुरुष वर्ग में भदोही के रोहित कुमार गोड़ व आजमगढ़ के अभिमन्यु शाह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भदोही के रोहित कुमार गोड़ ने अभिमन्यु साह को हराकर विजयी रहे। इसी क्रम में 66 किलोग्राम वर्ग में रामनिवास यादव मिर्जापुर ने सुनील आजमगढ़ को हराकर विजय प्राप्त की। 52 किलोग्राम वर्ग में प्रीती मौर्या बलिया ने धनावती मिर्जापुर को हराकर विजय प्राप्त किया। वहीं, 78 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका पाण्डेय बलिया ने प्रतिमा मिश्रा आजमगढ़ को हराकर विजय प्राप्त की।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

प्रतियोगिता सुचारु रुप से संचालित कराने के लिए क्षेत्राधिकारी लाइन्स एसएन वैभव पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक बलिया सुभाष चन्द्र यादव व निर्णायक मंडल में  शिववदन यादव, मारुति नन्दन राय, हृदय नारायण राय, शंकर प्रजापति, गोपाल सिंह यादव ने पूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश