Road Accident in Ballia : जीप ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Road Accident in Ballia : जीप ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत

बैरिया, Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरेमनपुर-रानीगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह कमांडर जीप की टक्कर से कृष्णा यादव (20) पुत्र संतोष यादव (निवासी भोज के टोला) की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। 

एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह अपने खेत से सब्जी निकालकर कृष्णा यादव मधुबनी सब्जी मंडी में सब्जी बेचने जा रहा था। उधर, मधुबनी सेंट्रल बैंक शाखा के सामने सवारी बैठा कर मुंडन संस्कार में जा रही एक कमांडर जीप ने कृष्णा की बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इससे कृष्णा यादव बाइक समेत सड़क पर गिर गया। घटना के बाद चालक कमांडर लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल कृष्णा यादव को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट