UPSC RESULT 2022 : 16वीं रैंक प्राप्त कर शिशिर सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान

UPSC RESULT 2022 : 16वीं रैंक प्राप्त कर शिशिर सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान

बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 (UPSC Civil Services Result 2022) के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिये। इसके साथ ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गयी। देश की इस बड़ी परीक्षा में जिले के शिशिर कुमार सिंह (Shishir Kumar Singh) ने 16वीं रैंक हासिल की है। उन्हें यह सफलता चौथे प्रयास में हासिल की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस यूनिवर्सिटी, धनबाद (झारखंड) से ग्रेजुएशन (बीटेक) करने वाले शिशिर सिंह का ऑप्शनल सब्जेट गणित रहा।

शिशिर को फोटोग्राफी, ड्रामा सीरीज देखने और क्रांतिकारी शैली की हिंदी कविताएं पढ़ने का शौक है। बेटे की कामयाबी से माता-पिता बेहद खुश हैं। शिशिर के पिता ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही शिक्षा को लेकर गंभीर था। शिशिर की प्रारंभिक शिक्षा बलिया में हुई। आईआईटी करने के बाद शिशिर बेंगलुरु में नौकरी करने लगे। नौकरी के दौरान 2016 में शिशिर और उनके तीन दोस्तों ने तय किया कि उन्हें यूपीएससी क्वालीफाई करना है।

बलिया शहर के हरपुर निवासी शिशिर सिंह को यूपी पीसीएस 2020 में पहली कामयाबी मिली। चौथी रैंक से सफल शिशिर बतौर एसडीएम वाराणसी सदर में तैनात हैं। वहीं यूपीएससी 2022 का रिजल्ट आने के बाद शिशिर के परिवार में तब खुशी का ठिकाना ना रहा, जब पता चला कि शिशिर को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, शिशिर की मां का कहना है कि शिशिर के अंदर शिक्षा को लेकर बड़ा उत्साह था। वह जिस सपने को शिशिर देखता है,  उसके पीछे मेहनत भी करता है। उसकी  कामयाबी का राज उसकी मेहनत है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक