बलिया : फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बलिया : फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बैरिया, Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर चौकी अन्तर्गत मधुबनी गांव में बीते शनिवार को फंदे पर लटके मिले 18 वर्षीय गोलू साह पुत्र रंग बहादुर साह के प्रकरण में प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। वही परिजन चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं कि गोलू को उसके पट्टीदारों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की है।

गोलू के माता, पिता, भाई और चाची ने सुरेमनपुर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि गोलू की हत्या हुई है। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए हस्तक्षेप करे। गोलू के बड़े भाई धर्मेंद्र का कहना है कि घटना से एक दिन पूर्व हमारे पट्टीदार अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गोलू की पिटाई की थी। जिसके बाद गोलू का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। आरोपी प्रभावशाली व संपन्न है। इसलिए पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की बजाय आत्महत्या बताकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। गोलू के परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं करती है तो वे मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाकर न्याय के लिए गुहार लगाएंगे।

 

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे